Menu
Your Cart

डॉ .ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साहित्य - Mere Sapnon Ka Bharat

डॉ .ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साहित्य - Mere Sapnon Ka Bharat
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का स्वप्न है कि वर्ष 2020 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बने। प्रस्तुत पुस्तक में लेखकद्वय डॉ. कलाम व डॉ. सिवताणु पिल्लै ने इस स्वप्न को साकार करने की प्रक्रिया का बड़ी ही सूक्ष्मता और गहराई से विश्लेषण किया है। विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में छात्र, युवा, किसान, वैज्ञानिक, इंजीनियर, तकनीशियन, चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी, शिक्षाविद्, उद्योगपति, सैन्य कर्मी, राजनेता, प्रशासक, अर्थशास्त्रा्, कलाकार और खिलाड़ियों की क्या-क्या भूमिका हो सकती है, इसके बारे में भी उन्होंने महत्त्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। हाल के वर्षों में, जीवन-स्तर को बेहतर बनाने में प्रौद्योगिकी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रौद्योगिकी एक ऐसा इंजन है, जिसमें देश को विकास तथा संपन्नता की ओर ले जाने और राष्ट्रों के समूह में उसे आवश्यक प्रतिस्पर्धात्मक लाभ उपलब्ध कराने की क्षमता है। इस प्रकार, भारत को एक विकसित देश में बदलने में प्रौद्योगिकी की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। आज भारत के पास प्रक्षेपण यानों, मिसाइलों तथा वायुयानों के सिस्टम डिजाइन, सिस्टम इंजीनियरिंग, सिस्टम इंटीग्रेशन तथा सिस्टम मैनेजमेंट की योग्यता और महत्त्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के विकास की क्षमता है—इस पुस्तक में इन सभी पहलुओं पर अनुकरणीय प्रकाश डाला गया है।विषय-सूचीसंक्षिप्त रूपपरिचय1. प्रौद्योगिकी : विकसित राष्ट्र के लिए प्रमुख तत्त्व2. प्रौद्योगिकी के आयाम3. कृषि में मूल्य-वृद्धि4. बौद्धिक युग में उत्पादन5. स्वास्थ्य क्रांति6. रणनीतिक क्षेत्र में प्रगति7. समन्वित बौद्धिक अर्थव्यवस्था8. लक्ष्य की अंतर्दृष्टिउपसंहारनिष्कर्ष* उपग्रह प्रक्षेपण यानों की डिजाइनएस.एल.वी.-3 के अनुभव* उन्नत ऐरोस्पेस यानों के लिए समन्वित डिजाइन अप्रोचगाइडेड मिसाइल अनुभवसंदर्भसूची

डॉ .ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साहित्य - Mere Sapnon Ka Bharat

Mere Sapnon Ka Bharat - by - Prabhat Prakashan

Mere Sapnon Ka Bharat - पूर्व राष्ट्रपति डॉ.

Write a review

Please login or register to review
  • Stock: 10
  • Model: PP1328
  • Weight: 250.00g
  • Dimensions: 18.00cm x 12.00cm x 2.00cm
  • SKU: PP1328
  • ISBN: 9789386300317
  • ISBN: 9789386300317
  • Total Pages: 196
  • Edition: Edition 1st
  • Book Language: Hindi
  • Available Book Formats: Hard Cover
  • Year: 2019
₹ 400.00
Ex Tax: ₹ 400.00