Menu
Your Cart

Fiction : Novel - Ek Beegha Pyar

Fiction : Novel - Ek Beegha Pyar
मॉरिशस के प्रवासी भारतीय लेखक अभिमन्यु अनत उस देश के हिन्दी साहित्यकारों में विशिष्ट स्थान के अधिकारी हैं। अब तक उनके कई उपन्यास और कहानी-संग्रह प्रकाशित हुए हैं जिनमें मॉरिशस के देहातों की मर्मस्पर्शी झाँकी देखने को मिलती है।‘एक बीघा प्यार’ अभिमन्यु अनत का दूसरा उपन्यास है, जिसमें अदम्य साहस और निष्ठा तथा श्रम की महिमा का आख्यान है। एक प्रकार से यह अच्छाई और बुराई के संघर्ष की कहानी है—मनुष्य का आदर्शवाद समाज-विरोधी तत्त्वों से टकराकर बार-बार पराजित होता प्रतीत होता है, पर आस्था का विनाश नहीं होता और अन्तत: नायक को, जो परिस्थितियों से प्रताड़ित और खेती के काम से ऊब गया था, पुन: खेतों की ओर लौटते दिखाया गया है—निडर, नि:शंक भाव से। साथ ही, पूरे कथानक में सहज-निश्छल प्रेम की निर्मल स्रोतस्विनी भी प्रवाहित है जिसमें स्नान कर एक नए प्रकार की ताज़गी का अनुभव होता है।

Fiction : Novel - Ek Beegha Pyar

Ek Beegha Pyar - by - Rajkamal Prakashan

Ek Beegha Pyar -

Write a review

Please login or register to review
  • Stock: 10
  • Model: RKP1657
  • Weight: 250.00g
  • Dimensions: 18.00cm x 12.00cm x 2.00cm
  • SKU: RKP1657
  • ISBN: 0
  • Total Pages: 159p
  • Edition: 2019, Ed. 6th
  • Book Language: Hindi
  • Available Book Formats: Hard Back
  • Year: 1972
₹ 495.00
Ex Tax: ₹ 495.00
Tags: ek , beegha , pyar , fiction , : , novel , hindi , gagan , notebook